बाड़मेर में पोस्टर विवाद में तीन टीमें कर रही जांच -पूर्व विधायक के शहर में लगे थे होर्डिंग्स, पुलिस टीम बालोतरा भी पहुंची
बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस वापसी के बाद शहर में लगे आपत्तिजनक होर्डिग्स व पोस्टरों की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। हालांकि जांच में जुटी पुलिस की तीन टीमें लगातार सुराग तलाश रही है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को बालोतरा से कुछ इनपुट मिला है। ऐसे में टीम वहां भी पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले की मॉनिटरिंग एसपी नरेंद्र मीना कर रहे हैं।
दरअसल, पूर्व विधायक मेवाराम जैन की करीब 21 माह बाद का निष्कासन रद्द कर 22 सितंबर को सदस्यता को बहाल कर दिया था। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने ज्वाइन लेटर देकर पार्टी में वापसी करवाई।

No comments