Breaking News

पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर बनाते थे शिकार - सदर बाजार पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज किया मामला

जोधपुर के सदर बाजार थाने में पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी इन्वेस्ट करने, पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर बेरोजगारों को ठगी का शिकार बनाते थे। 
सदर बाजार थाने में सोहेल कुरेशी पुत्र नौशाद निवासी हनुमान जी की भाकरी नई सड़क, ईशा पुत्र आदम चौहान सिलावट निवासी मेड़ती सिलावटों का बास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

No comments