राजस्थान में फिर लौटेगा भारी बारिश का दौर - मौसम विभाग ने जारी किया 2 सप्ताह का पूर्वानुमान
राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। आगामी दो सप्ताह तक बारिश और तापमान को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 27 सितम्बर से उदयपुर और कोटा संभाग के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। इसके अलावा शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। 28 सितम्बर से लेकर 3 अक्टूबर के बीच राज्य के पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश के आसार हैं।

No comments