Breaking News

पाली में टीचर के घर से गहनों का बैग चोरी:पति से मिलने सिरोही गई थी

पाली में एक सरकारी स्कूल की टीचर के घर में रखा सोने के गहनों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीडि़ता ने पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
औद्योगिक थाने के एसएचओ जसवंतसिंह ने बताया कि पाली के औद्योगिक नगर थाने के जगदम्बा नगर विस्तार में रहने वाली 42 साल की लीना पत्नी शेलेन्द्रसिह ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह सरकारी स्कूल में टीचर है। 

No comments