Breaking News

बांदरसिंदरी में तीन वाहन भिड़े:कंटेनर-ट्रेलर क्षतिग्रस्त

किशनगढ़ में बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र से गुजर रहे किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल के सामने 3 वाहन भिड़ गए। सूचना मिलने पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवाकर आवागमन सुचारू करवाया।
थानाधिकारी दयाराम ने बताया-हाईवे पर कोई अज्ञात वाहन खड़ा था। इसी दौरान किशनगढ़ से जयपुर की तरफ जा रहा कंटेनर का चालक मेवात का ढसेरा निवासी कमालुद्दीन वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और अज्ञात वाहन में पीछे की तरफ से जा भिड़ा। 

No comments