Breaking News

दक्षिणी-पश्चिमी विछोभ सक्रिय, राजस्थान में 5 दिन बारिश होने की प्रबल संभावना

बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव प्रणाली बनने और दक्षिणी-पश्चिमी विछोभ के सक्रिय होने के कारण आईएमडी ने राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिन तक गरज के साथ बरसात होने की संभावना है।
बरसात की आशंका के चलते किसान चना और सरसों की बुवाई को लेकर असमंजस में हैं। किसान बुवाई की पूरी तैयारी कर चुके हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि पहले बुवाई हो और उसके बाद बरसात आए। यदि पहले बुवाई हो और बाद में भारी बरसात हो जाए तो खाद और बीज खराब हो सकते हैं।

No comments