तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
श्रीगंगानगर में औषधी नियंत्रक विभाग ने गत दिवस अलग-अलग कार्रवाई कर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए हैं। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के सहायक औषधी नियंत्रक अजयकुमार सबल ने की है। जानकारी के अनुसार फर्म चौधरी एजेंसी दुकान नंबर बी-14 बड़ा बाजार, चक 2 ई छोटी का अनुज्ञा पत्र 15 व 16 सितंबर तक निलंबित किया गया है। वहीं सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 9 सिद्धू सदन स्थित रवि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 15 से 19 सितंबर तक पांच दिन के लिए और सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय के पास गोदारा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञा पत्र 15 व 16 सितंबर तक दो दिन के लिए निलंबित किया गया है।

No comments