Breaking News

कैम्पर, बोलेरो तीन ट्रेक्टर-ट्रालियों में सवार होकर आये लोगों ने महिला पर किया हमला

श्रीगंगानगर जिले घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र के चक 3/4 आरएसएम देशली में स्थित खेत में बनी ढाणी में रहने वाली एक महिला पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर बोलेरो गाड़ी, कैम्पर गाड़ी, तीन ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर आये थे। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार परमजीत कौर ने रिपोर्ट दी कि ताराचंद मेघवाल निवासी देशली व अन्य ने ढाणी में घुस कर मारपीट की।  बिंजाराम ने मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया। मेरे कानों व गले में पहने गहने निकाल लिये।

No comments