परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार किया
श्रीगंगानगर में पी ब्लॉक चौराहे पर गोविंदम हॉस्पिटल में एक नव प्रसूता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को परिजनों ने कोतवाली पुलिस थाना में मर्ग दर्ज करवा दी थी, लेकिन आज मंगलवार को परिजनों ने नवप्रसूता चन्द्रमुखी निवासी बींझबायला के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। परिजन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रहा है।
जानकारी के अनुसार बींझबायला निवासी चन्द्रमुखी को प्रसव पीड़ा होने पर गोविंद हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया।

No comments