निजी सहायक संवर्ग महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार
राजस्थान निजी सहायक संवर्ग महासंघ की श्रीगंगानगर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सौरभ भांभू ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आशुतोष लिम्बा को उपाध्यक्ष एवं साहिल शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लिम्बा एवं शर्मा निजी सहायक संवर्ग की बकाया मांगों एवं केडर की समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष करेंगे। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर विभिन्न विभागों मे कार्यरत निजी सहायकों ने खुशी जताई है।

No comments