सेवन वंडर तोडऩे की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी:मिश्र का पिरामिड तोड़ा जा रहा
अजमेर के आनासागर वेटलैंड एरिया में बने सेवन वंडर्स को तोडऩे की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दूसरे दिन भी जारी है। पहले दिन रोम के कोलोसियम को पूरी तरह ध्वस्त किया गया, एफिल टावर को काटकर तीन भागों में किया गया। क्राइस्ट द रिडिमर की प्रतिमा को सुरक्षित उतारा गया। वहीं आज मिश्र के पिरामिड को तोडऩा शुरू कर दिया गया। ताजमहल व पीसा की झुकी हुई मीनार को आज तोड़ा जाएगा।

No comments