सीकर शहर का मास्टर प्लान-2041 होगा रद्द
आमजन के बड़े आंदोलन के बाद सीकर शहर का मास्टर प्लान-2041 अब रद्द किया जाएगा. अब राज्य सरकार नए गांवों को शामिल कर 2047 के मुताबिक मास्टर प्लान तैयार कराएगी. फिलहाल यूआईटी एरिया में 50 गांव शामिल हैं. इसमें अब 16 नए और गांव जोडऩे की तैयारी है. ये गांव सीकर शहर के 15 किमी के दायरे में हैं. नए मास्टर प्लान में पार्क, पब्लिक और सेमी पब्लिक यूज के लिए किसानों से जमीन नहीं ली जाएगी. अब ये सुविधाएं सरकारी जमीन में विकसित की जाएंगी.

No comments