बाड़मेर में तस्कर का 28.20लाख का आलीशान मकान सील
बाड़मेर जिले की पुलिस ड्रग्स तस्करों की प्रॉपटी सीज करने की कार्रवाई लगातार जारी है। अब पुलिस ने लीलसर के मुकने का तला के तस्कर चिमाराम की अवैध संपत्तियों को फ्रीज किया। पुलिस ने चिमाराम गांव के मुकने का तला में 1 आवासीय भवन जिसकी अनुमानित कीमत 28.20 लाख रुपए है। इसे सील किया। पुलिस ने बताया मादक पदार्थ तस्कर चिमाराम पहले 1 लाख रुपए का इनामी आरोपी रह चुका है।

No comments