Breaking News

डोटासरा के समय पैसे लेकर होते थे तबादले - मदन दिलावर

जोधपुर में पंचायत राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रवास पर है. सर्किट हाउस में शिक्षकों के तबादले के बाद अनेक शिक्षक अपनी अपनी व्यक्तिगत परिवेदना लेकर पहुंचे. मंत्री दिलावर ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शिक्षकों ने कहा है कि पैसे लेकर ट्रांसफर होते हैं.
शिक्षकों ने उस समय के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को कहा था, इसीलिए मैं कहता हूं कि गोविंद सिंह डोटासरा के समय शिक्षकों के पैसे लेकर तबादले किए जाते थे. हमारे यहां ऐसा प्रचलन नहीं है, यह सिर्फ प्रचलन कांग्रेस के समय हुआ करता था.

No comments