Breaking News

सीएम भजनलाल ने दी अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। दुखहर्ता-सुखकर्ता, प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। साथ ही यह पावन पर्व हमारे जीवन में सकारात्मकता, बंधुत्व और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश लेकर आए, यही मंगलकामना है। 

No comments