Breaking News

हाईवे बहा, रास्ता बंद; बिजली गिरने से किसान की मौत

राजस्थान में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। राजसमंद के रिछेड़ क्षेत्र में तेज बारिश से नेशनल हाईवे-162 का आधा हिस्सा बह गया। इससे हाईवे को बंद कर दिया है। कोटा में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।
अजमेर के बोराज में अंबा नाड़ी की पाल का हिस्सा टूट गया। नाडी का पानी बोराज तालाब में आ रहा है, जबकि तालाब की पाल पहले ही टूटी हुई है।
उदयपुर और ब्यावर में आज सुबह तेज बारिश हुई। उदयपुर में स्कूल की बाउंड्री वॉल गिर गई। 

No comments