Breaking News

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने लगाई झाड़ू: एक घंटा स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आज देशभर में स्वच्छतोसव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक दिन-एक घंटा-एक साथ के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में यूटी चंडीगढ़ में भी स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। मनोहर लाल ने सेक्टर 22-डी मार्केट में झाड़ू लगाकर स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता से जुडऩे की शपथ दिलवाई।

No comments