Breaking News

केजरीवाल को 10 दिन में मिलेगा घर

केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दस दिनों में उचित आवास उपलब्ध कराएगी। यह बयान भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच को दिया।
जस्टिस दत्ता ने कहा- मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर ध्यान दिया जाना चाहिए। बात सिर्फ राजनेताओं की नहीं, बल्कि गैर-राजनेताओं के लिए भी है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसका समाधान किया जाना चाहिए।

No comments