राजस्थान सरकार शहीदों के स्मारक के लिए देगी फ्री जमीन
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं , सरकारी विभागों, चैरिटेबिल ट्रस्टों, धार्मिक-सा?माजिक संस्थाओं को जमीन आवंटन के लिए नई भू-आवंटन पॉलिसी 2025 लागू की है। नई पॉलिसी में सरकार ने पहली बार सेना में शहीद होने वालों के स्मारक बनाने के लिए फ्री जमीन देने का प्रावधान रखा है। ये जमीन शहीद के जन्म स्थल वाले शहर या निकाय में ही दी जाएगी। वहीं प्रदेश में कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोलने वालों को अब सरकार पहले की तुलना में कम जमीन देगी।

No comments