Breaking News

जर्जर स्कूलों पर कांग्रेस का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन:सदन में काली पट्टी बांधकर पहुंचे

जर्जर स्कूलों और झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर कांग्रेस विधायकों ने आज बुधवार विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के एंट्री गेट की सीढिय़ों पर जमकर नारेबाजी की।
झालावाड़ स्कूल हादसे के मृतक बच्चों को सदन में श्रद्धांजलि नहीं देने को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। इसके विरोध में कांग्रेस विधायक सदन में काली पट्टी बांधकर पहुंचे हैं।

No comments