जयपुर में खातीपुरा के व्यापारी मनाएंगे काली दिवाली
जयपुर में हर साल खातीपुरा बाजार में दिवाली के मौके पर जगमगाहट रहती थी। रोशनी, सजावट और भीड़ से बाजार गुलजार रहता था। लेकिन इस बार व्यापारियों ने 'काली दिवालीÓ मनाने का ऐलान किया है। खातीपुरा व्यापार मंडल ने साफ कर दिया है कि झारखंड मोड़ से लेकर खातीपुरा तिराहे तक कोई सजावट या लाइटिंग नहीं की जाएगी।
दुकानदारों का कहना है कि जब व्यापार ही बर्बाद हो गया तो रोशनी करने का कोई मतलब नहीं। जेडीए की हाल ही में की गई कार्रवाई ने यहां के व्यापारियों की दशकों पुरानी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
दुकानदारों का कहना है कि जब व्यापार ही बर्बाद हो गया तो रोशनी करने का कोई मतलब नहीं। जेडीए की हाल ही में की गई कार्रवाई ने यहां के व्यापारियों की दशकों पुरानी मेहनत पर पानी फेर दिया है।

No comments