सरिस्का टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघों का कुनबा, लगा अर्धशतक
अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या अब 50 तक पहुंच गई है। बाघिन स्ञ्ज-2302, जो पहले एक शावक के साथ दिखी थी, अब अपने दोनों शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। 16 सितंबर को यह बाघिन एक शावक के साथ कैमरा ट्रैप में दिखाई दी थी। उस समय अनुमान लगाया जा रहा था कि इसके और भी शावक हो सकते हैं। 19 सितंबर को बाला किला मार्ग पर काम कर रहे मजदूरों ने भी बाघिन को दो शावकों के साथ देखने का दावा किया था, लेकिन प्रमाण नहीं मिल पाए थे। अंतत: रविवार को कैमरा ट्रैप में बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ दिखी, जिससे इसकी पुष्टि हो गई।

No comments