जयपुर के लिए बड़ा खतरा, बढ़ रहा वायु प्रदूषण
जयपुर शहर में उड़ रही धूल-मिट्टी से आबोहवा खराब हो रही है। पिछले 5 साल में 344 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जयपुर शहर में पीएम 2.5 और पीएम-10 माइक्रोन आकार के धूल के कणों का स्तर भी गंभीर श्रेणी में पहुंच रहा है। इससे राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में जयपुर 33वें नंबर पर रहा।

No comments