Breaking News

चंडीगढ़ एयरबेस से मिग-21 की विदाई

भारतीय वायुसेना में शामिल पहले सुपरसोनिक जेट मिग-21 को आज 26 सितंबर चंडीगढ़ में विदाई दी। इसके लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हुए हैं। एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने इस जेट में अंतिम उड़ान भरी।
अब यह जेट आसमान के बजाय म्यूजियम में नजर आएगा। रूसी मूल का यह फाइटर प्लेन साल 1963 में पहली बार चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुआ था, इसलिए विदाई के लिए इसी जगह को चुना है। जब इसकी चंडीगढ़ में पहली लैंडिंग हुई थी, उसी साल अम्बाला में इसकी पहली स्क्वॉड्रन बनी थी।

No comments