राजस्थान में रात का तापमान गिरने लगा
राजस्थान में बारिश का दौर थमने के साथ ही अब रात में ठंडक बढऩे लगी है। राज्य में सिरोही के बाद दौसा में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। नागौर, पाली समेत अन्य शहरों में भी रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है।
इधर जयपुर, पिलानी, गंगानगर समेत कई शहरों में दिन में गर्मी तेज होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 2 दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 28 सितंबर से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

No comments