Breaking News

आरपीएससी की एईएन भर्ती एग्जाम 28 से 30 तक, एडमिट कार्ड किए अपलोड

अजमेर और जयपुर में दोनों जिलों में 160 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। एईएन के 1014 पदों पर भर्ती के लिए तीन दिन परीक्षा चलेगी। पहले दिन पहली पारी में सामान्य ज्ञान का पेपर होगा। इस पेपर के लिए अजमेर में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 14 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जयपुर व अजमेर दोनों शहरों में इस परीक्षा में करीब 58 हजार अभ्यर्थी बैठने वाले हैं।
आयोग द्वारा इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। यह परीक्षा अजमेर व जयपुर में होने जा रही है।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 सितंबर 2025 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। इसलिए अभ्यर्थी समयांतर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेवें।

No comments