घर पर दबिश देकर 7.75 लाख रुपए के डोडा-पोस्त बरामद
बाड़मेर जिले की आरजीटी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते घर में दबिश देकर 51 किलो 553 ग्राम डोडा-पोस्त, इलेक्ट्रिक कांटा जब्त किया है। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत 7.75 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आरजीटी थाने की टीम ने सूचना के आधार पर गांव खारडी बेरी में जुंझाराम पुत्र जोराराम निवासी खारडी बेरी के आधे निर्माणाधीन मकान में व खेत की तलाशी ली गई।

No comments