Breaking News

दूसरी बार उसी घर में घुस गये चोर, एक चोर को मौके पर पकड़ा

हनुमानगढ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 8, गली नम्बर 5 मक्कासर में स्थित एक घर में घुसे चोरों ने चांदी व नगदी चोरी कर ली। इस चोरी के पांच दिन बाद ही चोर फिर इसी घर में घुस गये। ऐसे में घर वालों ने एक युवक को मौके पर दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार 72 वर्षीय बुजुर्ग सुभाषचन्द्र अरोड़ा ने रिपोर्ट दी कि विगत 3 सितम्बर को मैं व मेरा परिवार घर में सो रहे थे। रात्रि को साहिल पुत्र विनोद नायक, गजिया पुत्र लालाराम निवासी मक्कासर व इनके दो-तीन अन्य साथी घर में घुस गये। 

No comments