Breaking News

जेल में बंदियों के बीच खून-खराबा

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर पुलिस थाना क्षेत्र के उप कारागृह में बंदियों के बीच खून-खराबा हो गया। झगड़े में एक बंदी घायल हो गया। जेल प्रहरियों ने बीच बचाव करके मामला शांत किया। इस घटना को लेकर जेल प्रहरी शंकरलाल ने तीन बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार जेल प्रहरी शंकरलाल ने सिटी पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जेल परिसर में अमन सिंह, सुनील सिंह व मनोहर सिंह ने बंदी दुर्गाराम के साथ मारपीट घायल कर दिया। मुकदमे की जांच एएसआई शिवलाल को सौंपी गई है। 

No comments