दुकान में तिजोरी से चांदी के सिक्के चोरी, दीपावली पूजन के लिए रखे थे
अलवर में एक दुकान की तिजोरी में रखे चांदी के सिक्के चोरी हो गए। दुकानदार इन सिक्कों से दीपावली पूजन करता है। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया- केड़लगंज में व्यापारी संजय की दुकान है। चोरों ने शनिवार रात दुकान का ताला तोड़ा और अंदर घुसे। दुकान की तिजोरी में रखे 18 चांदी और 38 तांबे के सिक्के चोर कर ले गए। ताला टूटने की सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया।

No comments