उदयपुर में कार पर गिरा बिजली का तार, जलकर राख -रात में मची अफरा-तफरी
उदयपुर में रविवार रात शॉर्ट सर्किट के चलते बड़ा हादसा हो गया। जहां खड़ी कार पर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे कार में आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार जलकर राख हो गई।
घटना उदयपुर शहर के भूपालपुरा स्थित पुलिस चौकी के पास की है। आयड़ नदी से सटे इस इलाके में घर के बाहर ही कार खड़ी कर रखी थी , तभी कार के ऊपर से जा रही लाइन का तार टूटकर कार पर गिर गया। जहां घटना हुई वहां आगे एक मेन रोड भी है वहां से लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। आग की लपटे उठते देख आसपास रहने वाले लोग भी जग गए और बाहर आ गए।

No comments