Breaking News

अजमेर में मेयो कॉलेज के पीटीआई ने की धोखाधड़ी:स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्टाफ के करीब 8.24 लाख हड़पे

अजमेर में मेयो कॉलेज के पीटीआई टीचर के द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीटीआई की ओर से विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और कर्मचारियों से 8 लाख 24 हजार रुपए हड़प लिए। मामले में कॉलेज के प्राक्टर की ओर से अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार मेयो कॉलेज के प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। प्रतिनिधि ने शिकायत देकर बताया कि उनके कॉलेज में आकाश बाथम नाम के पीटीआई कार्यरत है।

No comments