नागौर में 9500 की रिश्वत लेते भंवाल पटवारी ट्रैप
नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड में एसीबी ने पटवारी को साढ़े 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रियांबड़ी उपखंड के भंवाल हल्के के पटवारी सुरेश कुमार मेघवाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी एएसपी कल्पना सोलंकी ने बताया कि एक मुकदमे में से शिकायतकर्ता की जमीन के बंटवारे का रिकॉर्ड संशोधन करवाने की एवज में 10 हजार रूपए की रिश्वत मांगी गई थी।
नागौर एसीबी की एडिशनल एसपी कल्पना सोलंकी ने बताया कि परिवादी ने रिश्वत की डिमांड करने की शिकायत देते हुए बताया था कि परिवादी की पैतृक कृषि भूमि के आपसी बंटवारे के बाद रिकॉर्ड में संशोधन करवाने की एवज में पटवारी ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है।

No comments