Breaking News

पीटीआई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाइवे जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज


श्रीविजयनगर के गांव 17 जीबी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की नाबालिगा छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले पीटीआई कृष्ण बिश्रोई की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग हाइवे जाम करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने हाइवे पर धरना देकर रास्ता जाम करने के आरोप में दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला विजयनगर पुलिस थाना के एसआई सम्पत्तराम की ओर से दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार मुकदमे में आरोपहै कि सुनील भारतीय  निवासी 3 एएस व अन्य दर्जनों लोगों ने स्टेट हाइवे को जाम करके आमजन को परेशान किया। मुकदमे की जांच सीआई कलावती चौधरी को सौंपी गई है।

No comments