Breaking News

घर-घर हुआ अष्टमी पर कंजक पूजन


श्रीगंगानगर में शारदीय नवरात्रा की अष्टमी पर मंगलवार को व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा घर-घर कंजकों का पूजन किया गया। साथ ही कंजकों को उपहार दिये। घर-घर मां भगवती की कथा एवं भजन-कीर्तन हुआ। नवरात्रा व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने आज सुबह अपने घरों में मां भगवती की पूजा-अर्चना की। खीर, हलवा, पूरी, छोले, सेब, केले, मिश्री, पतासे व नारियल प्रसाद का भोग लगाया। इसके पश्चात कंजकों को भोजन कराया गया। इससे पूर्व व्रती श्रद्धालुओं ने कंजकों के पैर धोकर पूजन किया। इस दौरान कंजकों को श्रद्धा अनुसार उपहार दिए गए। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा कल नवमी पर भी कंजक पूजन किया जाएगा। 

No comments