प्री कैम्प में लोगों ने पट्टे आदि के आवेदन किए
श्रीगंगानगर नगर परिषद की ओर से शहर चलो अभियान-2025 की पूर्व तैयारी कैम्प सोमवार को रामनगर पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 4 के सामुदायिक भवन में लगाया गया।
वार्ड नम्बर 1, 2, ,3, 4, 5, 6, 7 व 8 के लोगों की सुविधा के लिए शहर चलो अभियान के अन्तर्गत लगाए गए पूर्व तैयारी कैम्प में नगर परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकानों के पट्टे, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, टूटे फेरोकवर, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, खांचा भूमि, भू उपयोग परिवर्तन, भवन निर्माण आदि विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।

No comments