सवाई माधोपुर स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा! खाली ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा
दिल्ली-मुंबई रेल लाईन स्थित सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर आज बिना-कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया. हादसा उस वक्त हुवा जब ट्रेन को यार्ड में लगाया जा रहा है. यार्ड में लगाने के दौरान ट्रेन के इंजन के आगे के चार पहिये पटरी से उतर गए.
जानकारी के मुताबिक कोटा से ट्रेन सवाई माधोपुर पंहुँची थी ,जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, वैसे ही ट्रेन के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए.
जानकारी के मुताबिक कोटा से ट्रेन सवाई माधोपुर पंहुँची थी ,जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, वैसे ही ट्रेन के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए.

No comments