जयपुर में सुभाष चौक सर्किल स्थित 4 मंजिला जर्जर हवेली ढही
जयपुर में 4 मंजिला जर्जर हवेली भरभराकर ढह गई। मलबे में 7 लोग दब गए थे, सभी को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, दो बच्चों समेत 5 घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उपचार के बाद एक को छुट्टी दे दी गई। हादसा शुक्रवार रात 12 बजे सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे हुआ।
हवेली पुराने चूने से बनी हुई थी और लंबे समय से जर्जर थी. बिल्डिंग में 20 से ज्यादा लोग किराएदार के रूप में रहते थे.
हवेली पुराने चूने से बनी हुई थी और लंबे समय से जर्जर थी. बिल्डिंग में 20 से ज्यादा लोग किराएदार के रूप में रहते थे.

No comments