Breaking News

दिल्ली के लाल किला से 1 करोड़ का कलश चोरी

दिल्ली के लाल किला परिसर से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 760 ग्राम सोने से बने कलश पर 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ने जड़े थे।
यह घटना मंगलवार, 2 सितंबर को एक जैन धार्मिक समारोह के दौरान हुई। दिल्ली पुलिस ने 6 सितंबर को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कलश समारोह के बीच में मंच से गायब हो गया।
पुलिस ने बताया कि बिजनेसमैन सुधीर जैन हर दिन पूजा के लिए कलश लाते थे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे।

No comments