Breaking News

जालोर में लापरवाह बस ड्राइवर ने 40 यात्रियों की जान डाली खतरे में

राजस्थान के जालोर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया जब एक निजी बस चालक ने लापरवाही दिखाते हुए तेज बहाव वाले नाले को पार करने की कोशिश की.घटना उस समय हुई जब बस में करीब 40 से अधिक सवारियां थीं. पानी का बहाव तेज होने के बावजूद ड्राइवर ने बस को दौड़ा दिया, जिससे बस बीच में फंस गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

No comments