Breaking News

राजस्थान में फिर भी बरसेंगे बादल! 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में आज 16 सितंबर से मॉनसून की विदाई शुरू हो गई है. आज प्रदेश का मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, हालांकि दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा. इसके लिए 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी राजस्थान में 20 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

No comments