Breaking News

सूने घर से सोना-नगदी चोरी


श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ठाकरी में स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए का सोना व नगदी चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार किशोरीलाल ने रिपोर्ट दी कि  विगत 27 अगस्त को मैं हिस्से पर ली गई जमीन पर काश्त करने गया था। 
मेरा पुत्र व पुत्रवधू भी घर से बाहर गये हुए थे। घर में कोई नहीं था। मैं दोपहर साढ़े 12 बजे घर वापिस आया, तो घर के ताले टूटे हुए था।

No comments