Breaking News

नया इतिहास रचने की ओर केदारनाथ यात्रा

केदारनाथ धाम की यात्रा इस बार नया इतिहास लिख सकती है। वर्षाकाल से पूर्व धाम में जिस तरह भक्तों का हुजूम उमड़ा, उससे लगता है कि इस बार पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं। यात्राकाल के 133 दिनों में ही 15,03,245 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
जबकि, वर्ष 2023 में 163 और वर्ष 2024 में 170 दिनों में यह आंकड़ा पार हुआ था। सितंबर में मौसम खुलने के बाद एक बार फिर तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। धाम के कपाट बंद होने में अभी सवा माह का समय शेष है।

No comments