आर्मी पब्लिक स्कूल सूरतगढ़ व गुरु हरकृष्ण स्कूल 11 पीएस विजेता रहे
श्रीगंगानगर में 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सोमवार से विभिन्न स्कूलों में शुरू हुई। जिला मुख्यालय स्थित डीएवी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में आज अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग बालीवॉल प्रतियोगिता शुरू हुई।
डीएवी सी.सै. स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि अजय सहारण एवं एडवोकेट इकबाल सिंह थे। इस प्रतियोगिता में 30 टीमें छात्र व 12 टीमें छात्रा वर्ग की शामिल है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आर्मी पब्लिक स्कूल सूरतगढ व राजकीय उ.प्रा. विद्यालय बनवाली की छात्राओं के बीच खेला गया, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल विजेजा रहा।
No comments