अधिवक्ताओं ने किया कार्य स्थगन
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन जोधपुर द्वारा बीकानेर में राजस्थान हाईकोर्ट की बैंच खोलने का विरोध करने के विरोध करने पर बार एसोसिएशन श्रीगंगानगर के अधिवक्ताओं ने सोमवार को एक दिवसीय पेन डाउन कार्य स्थगन किया।
इस दौरान अधिवक्ता अपने चैम्बरों में बैठे रहे। अधिवक्ताओं ने आज किसी भी मुकदमे में न्यायालयों में उपस्थिति नहीं दी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जसवन्त सिंह भादू, महासचिव अशोक कुमार सैनी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंवर, संयुक्त सचिव दयाराम छींपा, जसकरण सिंह औलख, महेेश बिश्नोई सहित अन्य अधिवक्ताओं का कहना है कि राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर की बैंच बीकानेर में खुलने से श्रीगंगानगर सहित बीकानेर संभाग के सभी जिलों के अधिवक्ताओं और पक्षकर को इसका लाभ मिलेगा।
No comments