Breaking News

राजस्थान में 3,848 सरपंच बनेंगे प्रशासक, पंचायतों का बढ़ेगा कार्यकाल; वार्ड पंचों की भी लगी लॉटरी

राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 3,848 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है, जिनका कार्यकाल सितंबर और अक्टूबर 2025 में समाप्त होने वाला था। इस निर्णय के तहत वर्तमान सरपंचों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि तत्काल नए पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं होने के कारण यह कदम उठाया गया है।
बता दें, इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 15 अक्टूबर 2025 तक समाप्त हो रहा है। अब इन पंचायतों में वर्तमान सरपंच, नए चुनाव होने तक प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। उनके सहयोग के लिए एक प्रशासकीय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें उप-सरपंच और वार्ड पंच शामिल होंगे। यह समिति निर्वाचित पंचायत की सभी शक्तियों का प्रयोग करेगी।

No comments