सूने मकान से सोना-चांदी, नगदी, बर्तन, कपड़े चोरी
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में दीनार सिनेमा के निकट स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवर, नगदी, बर्तन कपड़े व अन्य सामान चोरी करके ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 56 वर्षीय प्रवीण जैन ने रिपोर्ट दी कि मैं अक्सर बाहर रहता हूं। ऐसे में मकान पर ताला लगा रहता है। 8 सितम्बर की सुबह साढ़े दस बजे एक कार में सवार दो-तीन व्यक्ति मेरे घर आये। ताला तोड़ कर भीतर घुस गये। अज्ञात चोर घर से सोना-चांदी के जेवर, नगदी, वाईफाइ मोडम, कपड़ृे, बर्तन व अन्य सामान चोरी करके ले गये।

No comments