Breaking News

वैष्णो देवी मंदिर के बाद केदारनाथ धाम पर मंडरा रहा है संकट, यहां टूटकर गिरा ग्लेशियर

इन दिनों  प्रकृति अपने रौद्र रूप में हैं, कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़ ने सब तहस- नहस कर दिया है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब इस समय कई चुनौतियां का सामना कर रहे हैं। इस बार देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि धार्मिक यात्राएं तक रोकनी पड़ी। अब केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आई है, यहां के ऊपरी क्षेत्र में चोराबाड़ी ग्लेशियर के पास हिमस्खलन हुआ।
प्रशासन का कहना है कि  मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से न घबराने की अपील की  हैऔर अफवाहों या भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने का आग्रह किया।

No comments