जिला सहकारी विकास कमेटी की बैठक में 11 गोदामों के निर्माण पर हुई चर्चा
श्रीगंगानगर जिला सहकारी विकास कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नवगठित पैक्स व गोदाम विहीन पैक्स को भूमि आवंटन पर चर्चा की गई। जिले में नवगठित पैक्स व गोदाम विहीन पैक्स की संख्या 14 है। इन पैक्स को भूमि आवंटन को लेकर अब तक की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।
वहीं क्रय-विक्रय सहकारी समिति और ग्राम सेवाा सहकारी समितियों में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार 500 एमटी क्षमता के गोदामों का निर्माण करवाए जाने पर भी चर्चा की गई। जिले में ऐसी क्रय-विक्रय सहकारी समिति और ग्राम सेवाा सहकारी समितियों की संख्या 11 है, जहां पर गोदामों का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है।
No comments