अभी चार में से दो ग्रुप नहरों के रेगुलेशन के लिए किसानों को करना होगा इंतजार
आईजीएनपी के प्रथम चरण में नहरों के चार में से दो ग्रुप चलाने की मांग को लेकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के किसान आंदोलित हैं। पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस उतर आई है। बीकानेर जिले में कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट के पास कांग्रेस ने धरना शुरू कर दिया है। वहीं श्रीगंगानगर जिले के कांग्रेस विधायकों का एक शिष्टमंडल हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता को मांग को लेकर मिलने की तैयारी में है। किसानों के आंदोलन के चलते जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं।
इस बारे में आईजीएनपी के अधीक्षण अभियंता रामाकिशन का कहना है कि नहरों के चार में से दो ग्रुप का रेगुलेशन जारी करने को लेकर विभाग में मंथन चल रहा है।
No comments